Rahul Gandhi with Narendra Modi in Restaurant

मोदी जी एक रेस्तरां में गये और राहुल के पास वाली सीट पर बैठ कर टी वी देखने लगे ।

टी वी पर रात 9 बजे वाली न्यूज चल रही थी जिसमें कोई आदमी बहुत ऊंची इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था।

राहुल ने मोदी जी से पूछा,"आपको क्या लगता है, वो कूद जायेगा ?" मोदी जी ने कहा, "हां, वह कूद जायेगा, मैं शर्त लगा सकता हूं।"

राहुल बोला,"ठीक है, शर्त लगाई, वह नहीं कूदेगा।" ठीक है कहते हुए, मोदी जी ने दो हजार रुपए टेबल पर रख दिए।

जैसे ही राहुल ने अपने दो हजार रुपए टेबल पर रखे वह शख्स इमारत से नीचे कूद गया और मर गया। राहुल ने बड़ी निराशा और अनिच्छा से दो हजार रुपए मोदी जी को दे दिए।

मोदी जी बोले,"नहीं, मैं आपसे ये रुपए नहीं ले सकता क्योंकि मैने शाम पांच बजे की न्यूज में ही ये देख लिया था इस लिए मुझे पता था कि वह कूद जायेगा।"

राहुल बोला, "पांच बजे की न्यूज मे ये सब देखा तो मैने भी था, पर मैंने यह नहीं सोचा कि वह शख्स दोबारा ऐसा करेगा।"………..

अब मोदीजी ने पैसे ले लिए ।

😁😁🤣🤣😆😆

This entry was posted in Jokes. Bookmark the permalink.

Leave a comment